चायरी

चायरी

हर दोपहर, स्टेट बैंक ऑफ इन्दौर के रिटायर्ड साथियों के ग्रुप में आदरणीय अशोक जैन साहब (अंकल जी) चाय पर एक "चायरी" भेजते, और लेखराज सकलेचा (दद्दू जी) उसका जवाब शायरी में देते। यह उसी सिलसिले का संकलन है।

पूरी कहानी पढ़ें →
494 जोड़ियाँ27 महीनेसितंबर 2024 से नवंबर 2026 तक
चाय की मेज़ पर अंकल जी, दद्दू जी और साथी

नई चायरी

ताज़ा 30 जोड़ियाँ
अंकल जी · चायरी

छोटी-सी ज़िंदगी है, हँसकर हर पल जियो, चाय पियो और पीते रहो!

दद्दू जी · जवाब

इस हंसती मुस्कुराती जिंदगी में, चाय का भी बडा हिस्सा है । यू कहिये कि आज चायरी कि महफिल में बस चाय काहि किस्सा है ।

WhatsApp पर भेजें
अंकल जी · चायरी

चाय से तन में स्फूर्ति, और फिर दोस्तों संग चुस्कियां और बकवास से मन प्रसन्न होता है।

दद्दू जी · जवाब

दोस्तों कि मजेदार बातों से, खुशियों के गुल खिलते हैं, चाय कि चुस्कियों संग चायरी में, जब सभी,महोब्बत से मिलते हैं ।

WhatsApp पर भेजें
अंकल जी · चायरी

कितनी चाय पीते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, चाय छोड़कर देखिए, असली फर्क समझ आएगा!

दद्दू जी · जवाब

चाय छोडने कि बात न करें जनाब, ये तो हर बार दूनी होती है । बिना चाय के हर महफिल सूनी होती है ।

WhatsApp पर भेजें
अंकल जी · चायरी

सबका समय आएगा, चाय की चुस्कियाँ लेते रहिए, मुस्कुराते रहिए।

दद्दू जी · जवाब

समय अच्छा हो या बुरा, पैर अपनी जमीं पर जमाए रखिये । आज की चाय बहुत मजेदार है, चुस्कियां ले लेकर इसे चखिये ।

WhatsApp पर भेजें
अंकल जी · चायरी

मैं इतनी असरदार हूँ कि हर दुख-दर्द भुला सकती हूँ, मैं चाय हूँ जनाब, उदास चेहरे पर मुस्कान ला सकती हूँ।

दद्दू जी · जवाब

दुख दर्द उदासी से निजात पाइये, चाय छनके तैयार है, तशरीफ लाइये ।

WhatsApp पर भेजें
अंकल जी · चायरी

खुद के लिए कुछ करना हो तो परेशानियाँ सुलझाना सीख लो, चाय तो मिलती रहेगी, पहले ज़िंदगी को जीना सीख लो।

दद्दू जी · जवाब

परेशानियों ओर शिकायतों को- अच्छा सा सुखद मोड दीजिये । जिंदगी जिंदा-दिली से जीने के लिए, चायरी कि महफिल में आकर चाय पीजिये ।

WhatsApp पर भेजें
अंकल जी · चायरी

सफ़र कोई भी हो, चाय साथ निभाती है, हर राह को आसान और यादगार बनाती है।

दद्दू जी · जवाब

यादों के साये में, चहलकदमी कीजिये, आज तो गजब की चाय बनी है, पधारिये ओर अदरक वाली चाय पीजिये ।

WhatsApp पर भेजें
अंकल जी · चायरी

बड़े सपने देखो, यात्राएँ करो, आनंद से जियो और चाय पियो।

दद्दू जी · जवाब

सपनो को साकार करना जारी है, अभी तो कई यात्राओं की तैयारी है, बडी उमंग और आनंद से जीना है, गुमटी पर कुल्हड में कडक-गरम चाय पीना है ।

WhatsApp पर भेजें
अंकल जी · चायरी

ज़िंदगी तो बस चाय से चलती है, दौलत तो बस चाय की जुगाड़ में लगती है।

दद्दू जी · जवाब

जिंदगी दौलत ओर खुशी सब का भी जुनून है, लेकिन चाय में मिलता अपनापन ओर सुकून है ।

WhatsApp पर भेजें
अंकल जी · चायरी

सबसे सरल वशीकरण मंत्र, बस चाय पिलाइए, दिल जीतना हो किसी का, कड़क-मीठी चाय पिलाइए।

दद्दू जी · जवाब

मैं कहूं कि चाय अच्छी है, तो वो मेरी बात का ऐतबार करे, जैसे में चाय का आशिक हूं, मेरा दोस्त भी चाय से प्यार करे ।

WhatsApp पर भेजें
अंकल जी · चायरी

चाय की आरज़ू हो तो हर मौसम सुहाना लगता है, एक प्याली मिल जाए तो हर पल आशिक़ाना लगता है।

दद्दू जी · जवाब

इस सुहाने मौसम में, चाय की आरजू है सभी को, दिल कह रहा है, चाय से अच्छा नहीं कोई ।

WhatsApp पर भेजें
अंकल जी · चायरी

चाय पिलाओ तो रिश्तों में मिठास घुल जाती है, न पिलाओ तो आपकी ही चर्चा चाय की तरह उबल जाती है!

दद्दू जी · जवाब

उबलती चाय मै मिठास अच्छे से घोलिये, सबको बेहतरीन चाय पिलाकर, जय जिनेन्द्र बोलिये । बातें ओर चर्चा-वर्चा तो चलती रहेगी, इस महफिल में चाय उबलती रहेगी ।

WhatsApp पर भेजें
अंकल जी · चायरी

न झगड़ने में मज़ा है, न किसी को मनाने में, असली सुकून तो है बारंबार चाय पीने और पिलाने में।

दद्दू जी · जवाब

शब्द कम ओर समझ ज्यादा हो लडने - मनाने का मजा फिर भी आधा हो, हंसते मुस्कुराते जिंदगी बिताईये अजीज दोस्तों को बुलाइये, कडक गरम चाय शौक से पिलाईये ।

WhatsApp पर भेजें
अंकल जी · चायरी

चाय पीते रहिए, नज़ारे ही नहीं नज़रिया भी बदल जाएगा, हर चुस्की के साथ ज़िंदगी को देखने का अंदाज़ बदल जाएगा।

दद्दू जी · जवाब

हर नजारे कि रौनक बन जाना हर नजरिए पे शोहरत बरसाना जब भि किसी का अंदाज बदलने लगे प्यार से बैठाकर उसे चाय पिलाना ।

WhatsApp पर भेजें
अंकल जी · चायरी

यूँ तो अजनबियों से परहेज़ करते हैं, चाय पिला दें तो दोस्ती की पहल करते हैं।

दद्दू जी · जवाब

एक अजनबी ने बडे प्यार से मुझे चाय पिलाई है, बडी महोब्बत से उसने मेरे दिल में जगह बनाई है ।

WhatsApp पर भेजें
अंकल जी · चायरी

अदरक वाली मीठी चाय का मज़ा ही निराला है, दोपहर में दोस्तों संग मिले, तो हर पल खुशियों वाला है।

दद्दू जी · जवाब

खुशियों को हसीन लम्हों में सलीके से कैद कर लीजिए, अदरक कि खुशबू ओर उबलती गरम चाय का लुत्फ कहीं कम न होजाऐ, कुल्हड उठाईये ओर चाय पीजिए ।

WhatsApp पर भेजें
अंकल जी · चायरी

सबसे अच्छी कला है चाय पीना, बाकी कलाओं को छोड़ो, चाय में ही जीना।

दद्दू जी · जवाब

हम हमेशा आपके साथ बैठने के लिए चाय पीते हैं, ओर अपनी गुफ्तगू में, पुरानी बीती जिंदगी फिर से जीते हैं ।

WhatsApp पर भेजें
अंकल जी · चायरी

इतनी चाय पियो कि हुनर निखर जाए, आपकी काबिलियत देखकर ज़माना भी चाय का दीवाना हो जाए।

दद्दू जी · जवाब

अपने हुनर के चर्चे ओर चाय-चायरी कि लाइनें बहुत खास हैं, तभी तो सभी काबिल दोस्त अपने साथ हैं । वाह चाय - वाह वाह चाय

WhatsApp पर भेजें
अंकल जी · चायरी

तुमसे न हो पाएगा, ये दुनिया कहती है, एक प्याली चाय पीकर देखो, शायद हो जाए!

दद्दू जी · जवाब

तुमसे न हो पाऐगा वाला काम करने का मजा ही कुछ और है, मेरी चाय की इस महफिल का जुनून तो देखो, जज्बा है, जोश है,ओर हरकाम कर गुजरने का शोर है ।

WhatsApp पर भेजें
अंकल जी · चायरी

उम्र थका नहीं सकती, ठोकरें गिरा नहीं सकती, चाय की ज़िद हो तो परिस्थितियाँ हरा नहीं सकती।

दद्दू जी · जवाब

ये थकान, ये ठोकरें, बस दो दिन की हवा है मेरा होसला, मेरी खुद्दारी, ओर अपनी चाय-चायरी कि महफिल, हर मुश्किल की दवा है ।

WhatsApp पर भेजें
अंकल जी · चायरी

ठहरना वहीं, जहाँ चाय देखकर रूह मुस्कुरा दे, और हर चुस्की में दिल को सुकून मिला दे।

दद्दू जी · जवाब

थकन थी, सोचा थोडा सुस्तालूं, चाय की उसी गुमटी को देख दिल में मुस्कान छा गई, ट्रे में सजकर वही कुल्हड वाली चाय महोब्बत ओर सुकून बरसा गई ।

WhatsApp पर भेजें
अंकल जी · चायरी

किरदार बड़ा खूबसूरत है चाय का, दुनिया छोड़ सकते हैं, पर चाय नहीं!

दद्दू जी · जवाब

दुनिया छोडने की दरकार नहीं है चाय तो बंधनो से बहुत दूर है अदरक इलायची कि महक तो देखो, अपनी चाय-चायरी की महफिल, महोब्बत के लिए मशहूर है ।

WhatsApp पर भेजें
अंकल जी · चायरी

पाकिस्तान को हराकर भारत ने सोना जीत लिया, आओ दोस्तों, इस खुशी में एक कप चाय हो जाए!

दद्दू जी · जवाब

पाकिस्तान को धोकर, फिर स्वर्णिम सफलता पा गऐ हैं हमारी चाय ओर चायरी का आलम तो दैखो हम एशियन गेम्स में भी छा गऐ हैं ।

WhatsApp पर भेजें
अंकल जी · चायरी

वैद्य बोले—चाय स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद है, हम बोले—पसंदीदा चाय में कहाँ लाभ-हानि की गिनती है!

दद्दू जी · जवाब

अरे वैद्यजी, आप मेरी सेहत के लिये दवाईयां कूटिये, मैं आपके सुकून के लिए, चाय लाया हूं, पीजिये ओर सब के साथ मजा लूटिये ।

WhatsApp पर भेजें
अंकल जी · चायरी

चाय में इन्वेस्ट कीजिए, उम्रभर इसका साथ पाइए।

दद्दू जी · जवाब

जिन खास लम्हों को खर्च नहीं, इन्वेस्ट किया था, आओ उन्हें अब इत्मीनान से जीते हैं अपनी चायरी कि महफिल सजा कर, बडे सुकून से मिल-बैठकर चाय पीते हैं ।

WhatsApp पर भेजें
अंकल जी · चायरी

अपनी चाय को साधना समझकर पीजिए, लगातार चुस्कियाँ लेकर मनवांछित फल लीजिए।

दद्दू जी · जवाब

हंसीये, मुस्कुराइये ओर चुस्कियां लेलेकर चाय का शौक फरमाइये इस चायरी कि महफिल में आकर, मनचाहा सुकून पाइये ।

WhatsApp पर भेजें
अंकल जी · चायरी

चाय न मिले तो शरीर लगता है ऐसा, जैसे मोबाइल हो बिना नेटवर्क के वैसा।

दद्दू जी · जवाब

------चायरी----- वाकिफ हूं मैं दुनिया कि फितरत से मोबाइल की बेटरी जीरो है तो चाय ही याद आती है बिना बेटरी के अगर चार्ज होना हो तो, मुझे सिर्फ चायरी कि महफिल ही भाती है ।

WhatsApp पर भेजें
अंकल जी · चायरी

चाय साथ रखिए जीवन के हर मोड़ पर, उम्र थम जाएगी चुस्कियों के दौर पर।

दद्दू जी · जवाब

उम्र पर सोचने का समय तो गया, आज का मजा लीजिये चाय की चुस्कियो का दौर यूंही चलता रहे, आइये ओर गरमागरम चाय पीजिये ।

WhatsApp पर भेजें
अंकल जी · चायरी

इतनी गर्मी में कौन भला चाय पीता है, हम कहते हैं—गर्मागर्म चाय ही तो ठंडक देती है!

दद्दू जी · जवाब

मौसम से अगर इश्क है, तो चाय से सुकून लीजिये हर घूंट, हर चुस्की में दिल पे राज करेगी आइये हुजूर साथ में चाय पीजिये

WhatsApp पर भेजें
अंकल जी · चायरी

दुनिया की हर बात अपनी जगह सही है, पर गरमागर्म चाय से बढ़कर कुछ नहीं है!

दद्दू जी · जवाब

दुनिया में अपनी बातों में इतना दम हो महफिल में उबलती चाय हो दोस्तों के ठहाके हों ओर हम हों ।

WhatsApp पर भेजें

पूरा संग्रह देखें (494)